कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को गंभीरता से आत्मविश्लेषण करने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, पार्टी पहले भी समीक्षा की बात करती रही है, लेकिन मौजूदा नतीजों के बाद इसे और गहराई से अपनाने का समय आ गया है।

थरूर ने केरल को लेकर की बात

थरूर ने केरल का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है, इसलिए यह समझना जरूरी है कि किन रणनीतियों ने वहां काम किया। उनका मानना है कि केरल मॉडल का अध्ययन कर उसे अन्य राज्यों में लागू करने की कोशिश की जानी चाहिए, उन्होंने इसे पार्टी के लिए एक अहम सीख बताया, जिसके आधार पर भविष्य की रणनीति तय की जा सकती है।

भाजपा का थरूर ने की तारीफ

इसके अलावा उन्होंने भाजपा की चुनावी रणनीति का भी जिक्र किया। थरूर के मुताबिक, भाजपा ने अपने अभियान को बेहद पेशेवर ढंग से संचालित किया है, उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक ताकत मजबूत है और वह चुनावों में संसाधनों, विशेषकर वित्तीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग करती है, उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राजनीतिक दलों को इन पहलुओं से सीख लेनी चाहिए।

लोगों में विभाजन न करें

थरूर ने यह उम्मीद जताई कि देश की राजनीति का संदेश लोगों को एकजुट करने वाला होना चाहिए, न कि विभाजन पैदा करने वाला, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाजपा ने बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत दर्ज की है, जबकि केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

Written By Toshi Shah