टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
मनोरंजन

बॉलीवुड में सनसनी! 33 साल की एक्ट्रेस के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस हिरासत में 73 वर्षीय फिल्ममेकर

गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के डायरेक्टर शकील नूरानी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि यौन उत्पीड़न के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है, साथ ही नशा देकर लड़की का वीडियो बनाने का भी आरोप है।

बॉलीवुड में सनसनी! 33 साल की एक्ट्रेस के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस हिरासत में 73 वर्षीय फिल्ममेकर
shakeel noorani Controversy

फिल्ममेकर शकील नूरानी इन दिनों गंभीर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। 1990 के दशक में फिल्मी दुनिया में सक्रिय रहे नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। उन पर यौन उत्पीड़न के अलावा अभिनेत्री को नशीला पदार्थ देने और उसका वीडियो बनाकर धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

फिल्म प्रोजेक्ट के बहाने घर बुलाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर बातचीत करने के लिए अभिनेत्री को मालवानी स्थित अपने घर बुलाया था। आरोप है कि मुलाकात के दौरान उन्होंने अभिनेत्री का रेप किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री को नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद उसका वीडियो बनाया गया और उस वीडियो के जरिए उसे धमकाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

12 अगस्त तक पुलिस हिरासत

अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मालवानी पुलिस ने शकील नूरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद नूरानी को 8 अगस्त को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले में सामने आए आरोपों की जांच कर रही है।

'बड़े दिलवाला' और 'जोरू का गुलाम' से जुड़ा नाम

शकील नूरानी की उम्र 73 साल है। उनका नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पुराने फिल्ममेकरों में शामिल रहा है, उन्होंने फिल्म निर्माण के साथ-साथ निर्देशन और लेखन में भी काम किया है। नूरानी ने 1999 में आई फिल्म 'बड़े दिलवाला' और 2000 की फिल्म 'जोरू का गुलाम' जैसी फिल्मों का निर्देशन, लेखन और निर्माण किया था। हालांकि, अब उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों और गिरफ्तारी के चलते उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अदालत में हुई अगली कार्रवाई के बाद इस केस में आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें- वामिका की 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 2 दिन में इन 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन किया पार

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो