पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण के बाद राज्य की सत्ता की दिशा काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। राजधानी कोलकाता सहित कुल छह जिलों—नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा की 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
दूसरे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता
इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में 93.19% मतदान हुआ था, इसलिए इस बार भी भारी मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।
भवानीपुर सबसे चर्चित सीट
दूसरे चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से है। इस सीट को काफी अहम माना जा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे नंदीग्राम सीट, जहां 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था।
बनाए गए हैं 41,001 पोलिंग स्टेशन
मतदान के लिए 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 39,301 मुख्य और 1,700 सहायक केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा दी गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं, साथ ही राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस भी सक्रिय है।
इस चुनाव के नतीजे 4 मई को किए जाएंगे घोषित
दूरसे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में 93.19% मतदान हुआ था, इसलिए इस बार भी भारी मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।
बंगाल में वोटिंग के लिए पीएम मोदी ने की ये अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की है कि वो दूसरे चरण में रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग करें और हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं। पीएम मोदी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा, विशेष रूप से, बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Today is Phase-2 of the West Bengal Assembly Elections 2026.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
Urging all those voting today to do so in record numbers and make our democracy more vibrant as well as participative. It is important that the women and youth of West Bengal, in particular, turnout in large numbers…
हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा- RG कर पीड़िता की मां
पनिहाटी से बीजेपी उम्मीदवार और आरजी कार मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने कहा, 'हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा. लोग हमें वोट देंगे।'
West Bengal Elections 2026 | Panihati: Mother of the RG Kar Medical College rape and murder victim and BJP candidate from Panihati seat Ratna Debnath says, "We will win, we will get justice. People will vote for us." pic.twitter.com/DeYzom1J90
— ANI (@ANI) April 29, 2026
Written By Toshi Shah