MumbaiNews: महाराष्ट्र के मुंबई में महाराष्ट्र शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कांग्रेस के राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय की तरफ से नोटिस मिलने पर कहा- "उन्हें नोटिस क्यों भेजा गया है? उन्होंने किसी को 'इडियट' कहा। क्या 'इडियट' कहना कोई असंसदीय शब्द है?

लोकसभा सचिवालय की तरफ से मिला था राहुल गांधी को नोटिस

बीते दिनों राहुल गांधी द्वारा सदन में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की जा रही थी। जिसमें राहुल ने कुछ छात्रों से हुई बातचीत के बारे में उनकी प्रतिक्रियाएं सदन में रखी। छात्रों ने जो कुछ कहा वह भी राहुल गांधी ने बताया। लेकिन भाजपा की तरफ से राहुल गांधी के बयान में इस्तेमाल किए गए इडियट शब्द जो स्टूडेंट्स ने बोले थे उन्हें लेकर कड़ी आलोचना की गई। लोकसभा सचिवालय की तरफ से राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने राहुल के बयान को तोड़ मरोड़कर सभी के सामने रखने की बात कर बचाव किया था।

क्या बोले संजय राउत

महाराष्ट्र शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय की तरफ से नोटिस मिलने पर कहा कि, "उन्हें नोटिस क्यों भेजा गया है? उन्होंने किसी को 'इडियट' कहा। क्या 'इडियट' कहना कोई असंसदीय शब्द है? हमारे गृह मंत्री, जिन्होंने जंतर-मंतर पर छोटे बच्चों के खिलाफ पैलेट गन चलवाई, आंसू गैस छोड़े, कील वाली लाठियों से उन्हें मारा, यदि वे संसद में नहीं आते हैं और जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें आप क्या कहेंगे? आमिर खान की एक फिल्म भी आई थी, '3 इडियट'। उसे बहुत से पुरस्कार मिले हैं। अगर 'इडियट' शब्द असंसदीय है तो इस फिल्म को सेंसर ने मंजूर कैसे किया?

राहुल ने सदन में रखी थी युवा लड़कियों की बात

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने लोकसभा में एक छात्र से बातचीत के दौरान स्टूडेंड इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद भाजपा ने राहुल के इडियट शब्द को लेकर हंगामा शुरु किया। राहुल गांधी ने साफ कहा कि सत्ता पक्ष के किसी सदस्य को इडियट नहीं कहा जा सकता है। राहुल ने साफ करा कि उन्होंने इस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया ही नहीं। राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण की शुरूआत स्टूडेंट्स यानी युवा लड़कियों से बातचीत की। जब मैने पूछा जो लोग आपसे बातचीत नहीं करते उनके लिए क्या कहेंगी आप। तब लड़की ने कहा कि मैं उन्हें IDIOTS कहती हूं।


यह भी पढ़ें:कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने PM पर कसा तंज, कहा- 'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व'

Written By: MADHVI TANWAR