साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस Samantha Ruth Prabhu इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने बेबीमून की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में Samantha अपने पति और फिल्ममेकर Raj Nidimoru के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखाई दीं। Samantha ने अपने इस खास वेकेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘Just us’ लिखा। तस्वीरों में कपल साथ में खाना एंजॉय करता, घूमता और मस्ती करता नजर आ रहा है। इस दौरान Samantha के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखने को मिला।
पहली बार साफ दिखा बेबी बंप
Samantha की लेटेस्ट तस्वीरों में उनका बेबी बंप पहले के मुकाबले ज्यादा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने इस खास पल को कैमरे में कैद किया और फैंस के साथ शेयर किया। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा होने लगी। फैंस Samantha और Raj को उनके आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Kim Kardashian और Lewis Hamilton का रोमांटिक अंदाज, बीच वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
Vietnam में मना रहीं बेबीमून
रिपोर्ट्स के मुताबिक Samantha और Raj अपने बेबीमून के लिए Vietnam पहुंचे हैं। दोनों ने वहां घूमने-फिरने के साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर खाना एंजॉय किया। Samantha की तस्वीरों में उनकी इस ट्रिप की कई झलकियां देखने को मिलीं। Samantha ने इससे पहले अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी और यह भी बताया था कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगी। अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव को पति Raj के साथ खुलकर एंजॉय कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:क्रिकेट नहीं, आज हॉकी के मैदान पर होगा महामुकाबला, भारत-पाक की भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी?
Written By: Shivani Gupta