Arpita Khan Sharma Restaurant: मायानगरी कहे जाने वाले शहर मुंबई में शानदार और महंगे रेस्टोरेंट की कोई कमी नहीं है। जहां कुछ रेस्टोरेंट अपने इंटीरियर डेकोरेशन के लिए फेमस है तो वही कुछ जगहें अपने खाने के साथ साथ उसकी कीमत को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं।अब इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है Mercii रेस्टोरेंट का। जो सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का है। जिसका मेनू सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक खास मछली की डिश 10 हजार रुपये की हैं तो वही महंगी शैंपेन की कीमत 1,88,550 रुपये रखी गई हैं।
10 हजार रुपये की खास मछली
ज्यादातर रेस्टोरेंट में मछली 800-900 रुपए की मिलती हैं। लेकिन Mercii के महंगे व्यंजनों में Salt Crusted Red Snapper 10 हजार रुपये की बताई जा रही है। साथ ही यह भी बता दें कि यह कोई सामान्य तरीके से तैयार की जाने वाली मछली नहीं है। इसमें पूरी मछली को नमक की मोटी परत के साथ बेक किया जाता है और फिर पकने के बाद मछली को मेहमानों के सामने काटकर परोसा जाता है। वही इस डिश के साथ caper beurre blanc, sauteed sesame spinach और brown butter potatoes भी दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें:घर पर अपनाएं ये तरीका...... दही जमाने से पहले कर लें ये एक काम, फिर मिलेगा एकदम गाढ़ा और मलाईदार दही
टेरियाकी सैल्मन की कीमत 4000 रुपये
वही बात अगर सीफूड की करे तो रेस्टोरेंट के मेन्यू में Teriyaki Salmon भी मौजूद है। इसकी कीमत 4000 रुपये बताई गई है। सैल्मन को sesame cucumbers के साथ खुशबूदार hoba leaf पर परोसा जाता है हालांकि सीफूड के दूसरे विकल्प भी यहां कम महंगे नहीं हैं। Lobster Thermidor की कीमत करीब 3500 रुपये है तो वहीं Coco Lobster 1500 रुपये में मिलता है।
8500 रुपये के मिलते है पास्ता
रेस्टोरेंट के मेन्यू में Truffle Pasta From Wheel की भी कीमत मछली से कम नहीं है। इसकी कीमत 8500 रुपये है। इसमें स्पेगेटी ट्रफल पास्ता को Perigord truffle sauce के साथ तैयार किया जाता है। इस पास्ता की खासियत इसे परोसने का तरीका भी है। इसे Parmesan cheese wheel से सर्व किया जाता है। ट्रफल और चीज का मेल इसे सामान्य पास्ता से अलग बनाता है।
यह भी पढ़ें:पहलगाम हमले में हाफिज सईद पर शिकंजा, पाकिस्तान में बैठे आतंकी को समन भेजेगा विदेश मंत्रालय
इंडियन के साथ यूरोपियन और एशियन फ्लेवर
Mercii करीब 9000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसका मेन्यू इंडियन स्टाइल के खाने के साथ एशियन और यूरोपियन फ्लेवर का मेल पेश करता है। रेस्टोरेंट में केवल महंगी डिश ही नहीं बल्कि खाने को पेश करने के तरीके पर भी काफी ध्यान दिया गया है। अर्पिता खान शर्मा इससे पहले अपनी पसंदीदा डिश में Four Cheese Pizza, Truffle Pasta और Garlic Prawns का नाम बता चुकी हैं।
व्हाइट वाइन 69 हजार रुपये और रेड वाइन 1.40 लाख की
Mercii में सबसे महंगी रेड वाइन की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये तक है। वहीं व्हाइट वाइन के विकल्पों में कीमत करीब 69 हजार रुपये तक पहुंचती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस रेस्टोरेंट को लग्जरी फाइन डाइनिंग पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। खाने के साथ ड्रिंक्स का यह प्रीमियम कलेक्शन रेस्टोरेंट के लग्जरी अनुभव का अहम हिस्सा है।
हालांकि यहां जाने वाले व्यक्ति के लिए कीमत उसकी पसंद और बजट पर निर्भर करेगी।