Sai Sudharsan Team India: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में हो रहा है और इंडिया बड़े ही जल्द इसे जीत सकती है। इससे इंडियन फैंस बहुत खुश हैं। लेकिन साईं सुदर्शन के फैंस थोड़ा दुःखी हैं और इसका कारण यह है कि अब उनका टीम इंडिया में वापसी कर पाना इम्पॉसिबल हो गया है।

Sai Sudharsan की वापसी हुई मुश्किल

दरअसल, साईं सुदर्शन ने बीते साल भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से टेस्ट में डेब्यू किया था और उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भी इंडियन टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया था। लेकिन इंजरी के कारण वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाए और उनके बाहर होने के चलते देवदत्त पडिक्कल को खेलने का मौका मिला।

पडिक्कल ने इस मौके पर सिर्फ चौका नहीं जड़ा बल्कि रनों की बारिश कर दी। उन्होंने लगातार दोनों टेस्ट मैच में शतक जड़ अब साईं सुदर्शन के वापसी के रास्ते बंद कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: काव्या मारन को बड़ा झटका, आईपीएल 2027 मिस कर सकते हैं पैट कमिंस

देवदत्त पडिक्कल ने बनाए कुल 328 रन

26 वर्षीय देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में 167 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाकर टीम को और अच्छी स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने अब कोलंबो टेस्ट मैच में भी 117 रन बनाकर अपने आप को नंबर 3 का बेस्ट बल्लेबाज साबित कर दिया है।

उन्होंने श्रीलंका टेस्ट सीरीज में कुल 3 पारियों में ही 328 रन बना लिए हैं और ओवरऑल उनके बल्ले से टेस्ट में अब तक 418 रन आ चुके हैं। लगातार मैचों में दमदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने टेस्ट में साईं सुदर्शन के वापसी के रास्ते बंद कर दिए हैं, जिस बात को खुद आकाश चोपड़ा ने भी मानी है।

आकाश चोपड़ा ने कही ये बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर देवदत्त पडिक्कल के शानदार बल्लेबाजी की तारीफ़ करते हुए कहा, पडिक्कल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे वो बहुत पसंद हैं। वो कमाल के क्रिकेटर हैं, शानदार खिलाड़ी हैं। पडिक्कल ने 6 पारियों में साईं से ज्यादा रन बना लिए हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 383 रन बनाए हैं।"

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "वो लगातार दो शतक लगा चुके हैं। वो जरूर एक ऑफ-स्पिनर की गेंद पर आउट हुए, लेकिन शानदार फॉर्म में थे। अब यह कंफर्म है कि साईं के आने पर उन्हें बाहर बैठना होगा। साई के लिए तुरंत जगह नहीं बन पाएगी।"

कुछ ऐसे हैं साईं सुदर्शन के टेस्ट आंकड़े

24 वर्षीय साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने अब तक 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 383 रन बनाए हैं। उन्होंने 87 के बेस्ट स्कोर के साथ 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 31.91 जबकि स्ट्राइक रेट 43.32 का रहा है। उन्होंने अब तक भारत के लिए टेस्ट में कुछ ख़ास नहीं किया है और शायद आगे भी करने मौका न मिले।

यह भी पढ़ें: गिल-अय्यर समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया संभावित स्क्वाड