Robert Vadra News: रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े शिकोहपुर जमीन सौदे मामले में शनिवार को Rouse Avenue Court ने उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। अदालत ने यह राहत इस आधार पर दी कि जांच के दौरान उन्हें पहले कभी गिरफ्तार नहीं किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की गई है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2008 में Gurugram के शिकोहपुर इलाके में लगभग 3.53 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। ED के अनुसार, वाड्रा की कंपनी Skylight Hospitality Pvt. Ltd. ने फरवरी 2008 में यह जमीन Onkareshwar Properties Pvt. Ltd. से लगभग 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी।
ईडी के आरोपों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
1. कंपनी के पास उस समय पर्याप्त पूंजी नहीं थी, फिर भी जमीन खरीदी गई।
2. कथित तौर पर वास्तविक भुगतान नहीं किया गया।
3. सेल डीड में गलत जानकारी दी गई।
4. ऐसे चेक का उल्लेख किया गया जो न जारी हुआ और न ही भुनाया गया।
5. जमीन की कीमत कम दिखाकर स्टाम्प ड्यूटी बचाने की कोशिश की गई।
करोड़ों रुपये की 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' हुई उत्पन्न
ईडी ने इन आरोपों को मनी लॉन्ड्रिंग और भारतीय दंड संहिता की धारा 423 से जुड़ा अपराध बताया है। एजेंसी का दावा है कि इस कथित सौदे से लगभग 58 करोड़ रुपये की 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' उत्पन्न हुई।
Written By: Geeta Sharma