इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शानदार गेंदबाजी और विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी के दम पर बेंगलुरु ने ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में 75 रन बनाने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला।

चैंपियन और रनर-अप टीम को कितनी मिली पुरस्कार राशि?

खिताब जीतने वाली RCB को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। वहीं फाइनल में हारने वाली गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपये मिले। दिलचस्प बात यह रही कि बेंगलुरु ने लगातार दूसरी ट्रॉफी भी उसी मैदान पर जीती, जहां पिछली बार चैंपियन बनी थी।

वैभव सूर्यवंशी रहे सीजन के सबसे बड़े स्टार

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। उन्होंने ऑरेंज कैप जीतने के साथ-साथ मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर जैसे बड़े अवॉर्ड भी हासिल किए। पुरस्कारों के रूप में उन्हें एक सिएरा कार और नकद राशि सहित कुल 45 लाख रुपये मिले।

IPL 2026 अवॉर्ड्स और पुरस्कार राशि

* विजेता टीम (RCB) – 20 करोड़ रुपये

* उपविजेता (GT) – 12.5 करोड़ रुपये

* मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन – वैभव सूर्यवंशी (15 लाख रुपये)

* ऑरेंज कैप – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख रुपये)

* पर्पल कैप – कगिसो रबाडा (10 लाख रुपये)

* इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख रुपये)

* सर्वाधिक डॉट बॉल – मोहम्मद सिराज (10 लाख रुपये)

* सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – वैभव सूर्यवंशी (सिएरा कार)

* सर्वाधिक छक्के – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख रुपये)

* सर्वाधिक चौके – साईं सुदर्शन (10 लाख रुपये)

* कैच ऑफ द सीजन – मनीष पांडे (10 लाख रुपये)

* प्लेयर ऑफ द फाइनल – विराट कोहली (5 लाख रुपये)

* सर्वश्रेष्ठ पिच एवं ग्राउंड अवॉर्ड – ईडन गार्डन्स (50 लाख रुपये)

 

Written By Toshi Shah