फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ “नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव” जारी किए जाने के बाद विवाद और तेज हो गया है। यह कदम कथित तौर पर उनके ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी बीच FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने कहा कि उन्होंने रणवीर सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
FWICE के चीफ ने कही ये बात
अशोक पंडित के मुताबिक, फेडरेशन ने अभिनेता को बातचीत के लिए तीन बार निमंत्रण भेजा था, लेकिन वे किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए, उन्होंने दावा किया कि बाद में जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी चल रही थी, तभी रणवीर की तरफ से मेल आया जिसमें कहा गया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। पंडित ने यह भी कहा कि अगर रणवीर सिंह मेकर्स और संबंधित संगठनों के साथ बैठकर समाधान निकालते तो बेहतर होता, क्योंकि इस विवाद का जल्दी खत्म होना जरूरी है ताकि कामकाज प्रभावित न हो।
2023 में रणवीर सिंह ने साइन की थी डॉन 3
वहीं ‘डॉन 3’ छोड़ने को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने यह फिल्म 2023 में ऑफिशियली साइन की थी और उनका फर्स्ट लुक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था। बाद में प्रोजेक्ट में देरी के बीच कथित तौर पर क्रिएटिव मतभेद सामने आए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर अपने किरदार को ज्यादा इंटेंस और एग्रेसिव रूप में देखना चाहते थे, जिसमें मजबूत भाषा और अधिक हिंसक प्रस्तुति शामिल हो, जबकि निर्देशक फरहान अख्तर फ्रेंचाइज़ी की पुरानी शैली और विज़न को बनाए रखना चाहते थे।
Written By Toshi Shah