अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बीते दिन SIT की रिपोर्ट आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिल गई। ऐसे में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट अभी भी राम मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार कर रहा है। ट्रस्ट ने राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाने की जिम्मेदारी संभालने वाले 2 कर्मचारियों को व्यवस्थाओं से हटा दिया है। मंदिर ट्रस्ट ने यह कार्रवाई मंदिर में तैनात महिला क्षेत्राधिकारियों की शिकायत के बाद की।
दोनों संभालते थे अलग-अलग कार्य
श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने केडी तिवारी उर्फ बड़े बाबू और बजरंग पाठक को राम मंदिर में सेवाओं व व्यवस्थाओं से अलग कर दिया है। केडी तिवारी रामलला के आभूषण और श्रद्धालुओं की तरफ से भेंट की जाने वाले कीमती वस्तुओं का लेखा-जोखा संभालते थे। तो वहीं बजरंग पाठक की बात कि जाए तो मंदिर में आने वाले वीआईपी दर्शनार्थियों को प्रसाद से लेकर अंगवस्त और अन्य भेंट देने की व्यवस्था को संभालते थे।
क्षेत्राधिकारियों ने शिकायत के बाद लिया फैसला
पूर्व में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के पास दोनों की शिकायत आई। यह शिकायत मंदिर में ही तैनात महिला क्षेत्राधिकारी ने दी थी। जिसे बाद ट्रस्ट की तरफ से केडी तिवारी और बजरंग पाठक को हटाने की कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने शिकायत में बताया कि कुछ अतिथियों का दर्शन के समय प्रसाद आदि की व्यवस्था को लेकर बजरंग पाठक से झगड़ा हुआ था इसकी शिकायत सही पाए जाने के बाद यह फैसला लिया।
18 अगस्त को ही राम मंदिर में एंट्री पर लगी थी रोक
शिकायत के आधार पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महासचिव कृष्ण मोहन की तरफ से पहले 2 नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद केडी तिवारी और बजरंग पाठक को मंदिर की व्यवस्थाओं से हटाया गया। 18 अगस्त मंगलवार से ही राम मंदिर में उनकी एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। इन दोनों को अब बाग बिजैसी स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम भेजा गया।
सीईओ बनाए जाने का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंचा
गौरतलब है कि राम मंदिर चढावा चोरी का खुलासा होने के बाद से ही मंदिर की व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव सामने देखे गए है। जिससे की मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच पारदर्शिता व भरोसा बना रहे। राम मंदिर के पहले सीईओ बनाए जाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे लेकर घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: किसका भाग्य देगा साथ और किसका चमकेगा तारा...सितारों की हर चाल बताएगी कैसा रहेगा आज का दिन?
Written By: MADHVI TANWAR