टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
देश

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: वीर भूमि पर नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी के पहुंचने का इंतजार!

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर नई दिल्ली स्थित वीर भूमि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और परिजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके IT, दूरसंचार और युवा सशक्तिकरण में योगदान को याद किया गया। वहीं, राहुल गांधी के वीर भूमि पहुंचने का इंतजार है।

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: वीर भूमि पर नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी के पहुंचने का इंतजार!
राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर नई दिल्ली स्थित वीर भूमि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ…

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली स्थित उनकी समाधि स्थल वीर भूमि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और उनके परिजनों ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देश के विकास में योगदान को याद किया।

वीर भूमि पर प्रार्थना सभा

वीर भूमि पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां नेताओं ने पुष्प चक्र अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। इस मौके पर राजीव गांधी के कार्यकाल और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया गया। नेताओं ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और युवाओं को आगे बढ़ाने के क्षेत्र में राजीव गांधी की सोच ने भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को किया नमन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वीर भूमि पर नेताओं ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

वहीं, जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मौजूद थे और पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी की ओर से श्रद्धांजलि दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है। वीर भूमि पर आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो में नेताओं को राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित करते और उन्हें श्रद्धांजलि देते देखा जा सकता है।

 

 

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु CM विजय से की मुलाकात,दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की आज होगी बैठक

Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो