लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से राजनीतिक नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने भी उनके नेतृत्व और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/vztCZe8jwH
rn— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
हमेशा खुलकर अपनी राय रखते हैं राहुल गांधी- कांग्रेस
कांग्रेस ने अपने संदेश में कहा कि राहुल गांधी हमेशा उन विषयों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं जिन्हें वे समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। पार्टी के अनुसार, अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ उनकी निरंतर आवाज ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित किया है।
कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
कांग्रेस ने यह भी कहा कि राहुल गांधी राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का साधन मानते हैं। पार्टी के मुताबिक, उनकी राजनीति संवेदनशीलता, करुणा और सिद्धांतों पर आधारित है। अपने संदेश में कांग्रेस ने दावा किया कि युवा वर्ग, विशेष रूप से जेन-ज़ी, राहुल गांधी में अपनी आकांक्षाओं और विचारों की अभिव्यक्ति देखता है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी युवाओं की समस्याओं को समझते हैं और उनकी आवाज को मजबूती से उठाते हैं। कांग्रेस ने उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी एक न्यायपूर्ण और समावेशी भारत के निर्माण के लिए कार्य करते रहें।
मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और आम लोगों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज लाखों लोगों को प्रेरणा देती है। खरगे ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रति कांग्रेस की सोच राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की बात की है तथा सत्ता के सामने सच रखने का साहस दिखाया है। अपने संदेश के अंत में खरगे ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, सुखद जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए लंबी उम्र की कामना की।
"हज़ारों बर्क़ गिरती हैं, कोई बिजली नहीं डरती,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2026
सितम की रात से जो कौम लड़ती है वो लड़ती है!"
जब से मैंने राहुल जी को देखा है, उन्होंने संघर्ष का यही फ़लसफ़ा अपनाया है।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/Q85ERVwBl5
Written By Toshi Shah