नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'रियल लाइफ बैटमैन' के रूप में दिखाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा गया है, "The silent guardian, a watchful protector. LoP Rahul Gandhi, the real-life Batman."
इंस्टाग्राम के सवाल से शुरू हुआ था बैटमैन ट्रेंड
दरअसल, इसी महीने राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर छात्रों और युवाओं के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया था। इस दौरान एक मजेदार सवाल में उनसे पूछा गया कि क्या वह बैटमैन हैं? इस पर राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था, "बस इतना कह सकता हूं कि किसी ने कभी मुझे और बैटमैन को एक ही कमरे में नहीं देखा है।"
राहुल गांधी के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बैटमैन को लेकर मीम्स और ट्रेंड वायरल होने लगे थे।
CJP प्रदर्शन को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर दिया था धरना
इससे पहले राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन इस्तेमाल किए जाने का दावा करने वाले साहिल लोचव के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
उन्होंने FIR दर्ज करने की मांग करते हुए कहा था, "No FIR, no justice. So we sit." इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच समिति
CJP के नेतृत्व वाले हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों की हिंसा के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड एक्सपर्ट कमेटी (HPEC) का गठन किया है।
यह भी पढ़ें: BJP V/S TMC: जादवपुर यूनिवर्सिटी में मचा बवाल, आमने सामने आई राजनीतिक पार्टियां
इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी कर रहे हैं। समिति में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा, दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व जज शालिंदर कौर, पूर्व CBI निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के पूर्व DGP एलआर बिश्नोई शामिल हैं।