Shehzad Poonawalla Resignation: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ये भी अटकलें लग रही है कि शहजाद पूनावाल से इस्तीफा मांगा गया है, खुद से इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं की गई है। क्या है पूरा मामला आइए जानते है विस्तार से।
इस्तीफे पर शेयर किया भावुक पोस्ट
बता दें, सोशल मीडिया पर शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा,यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। आगे कहा कि काफी सोचने पर मैंने अंतिम निर्णय लिया है कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और बीजेपी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लेना चाहता हूं।
Resignation Letter.
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 17, 2026
With utmost humility, sense of affection & gratitude i have once again submitted my resignation letter to @BJP4India & Hon’ble Shri @NitinNabin ji & have requested that the same be accepted.
Eternally grateful for guidance, love, respect and platform that… pic.twitter.com/yUvyJiWNdX
पूनावाला ने पार्टी का किया धन्यवाद
भाजपा नेता पूनावाला ने इस्तीफे की चिट्ठी साझा करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं और जिन व्यक्तियों के बारे में उन्होंने पहले विस्तार से बताया था, उन्होंने उन्हें अपने पूर्व निर्णय पर कायम रहने के लिए मजबूर किया। पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने पार्टी द्वारा पिछले 5 वर्षों में दिए गए मंच और अवसरों के लिए धन्यवाद देते हुए अपने फैसले को स्पष्ट किया।
'पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहे हैं, लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं'
शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने के अपने फैसले को स्पष्ट करते हुए कहा कि अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के चलते वह निजी क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विचारों व कार्यों के प्रति अपना समर्थन जारी रखने की बात कही।
ये भी पढ़ें: नितिन नवीन की टीम में बड़े चेहरों की एंट्री! स्मृति ईरानी समेत कौन-कौन शामिल?
उन्होंने कहा कि वह पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहे हैं, लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं। पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद वह टीवी डिबेट्स में भाजपा का प्रमुख पक्ष रखते नजर आते रहे। अब उनके इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
Written By: Geeta Sharma