इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) में आज यानी 23 मई, शनिवार को एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है।

पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा

इस सीजन के प्लेऑफ के लिए तीन टीमें पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए अब भी कड़ी टक्कर जारी है। ऐसे में हर मैच का नतीजा बेहद महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि एक हार किसी भी टीम के सफर का अंत कर सकती है। आज का यह मुकाबला आईपीएल 2026 का 68वां मैच होगा। पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम फिलहाल 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी रखनी पड़ेगी नजर

सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में करने वाली पंजाब की टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम आज भी हार जाती है, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना खत्म हो जाएगा। पंजाब को सिर्फ यह मुकाबला जीतना ही नहीं होगा, बल्कि उसे दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी नजर रखनी पड़ेगी, खासकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मैच पर।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक खेले गए सात मुकाबलों में पंजाब ने चार और लखनऊ ने तीन मैच जीते हैं। लखनऊ में खेले गए तीन मैचों में भी पंजाब का पलड़ा भारी रहा है, जहां उसे दो जीत मिली हैं। खास बात यह है कि 2025 के बाद से दोनों टीमों के बीच हुए तीनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए हैं। इस सीजन की पहली भिड़ंत न्यू चंडीगढ़ में हुई थी, जहां प्रियांश आर्या की 94 रनों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 54 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।इस सीजन की पहली भिड़ंत न्यू चंडीगढ़ में हुई थी, जहां प्रियांश आर्या की 94 रनों की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 54 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

Written By Toshi Shah