तेलंगाना आज मगंलवार को राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 2 जून को भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाता है। इस दिन को आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग से तेलंगाना राज्य के गठन का प्रतीक माना जाता है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी नेताओं ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने राज्य की जनता के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

पीएम मोदी ने दी बधाई

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पीएम मोदी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा, तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमिता और दृढ़ संकल्पके लिए जाने जाते हैं। यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।

'गौरवशाली संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है तेलंगाना राज्य'

आगे पीएम ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में तेलंगाना की महत्वपूर्ण भूमिका है। और केंद्र सरकार इस दिशा में राज्य को सहयोग प्रदान करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना अपनी गौरवशाली संस्कृति,समृद्ध इतिहास और साहसिक परंपराओं के लिए पूरे देश में पहचान रखता है। उन्होंने राज्यवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि की कामना भी की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी राज्य की स्थापना दिवस की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी तेलंगाना की जनता को राज्य की स्थापना के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने तेलंगाना सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों की सराहना की। मुर्मू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा राज्य ने पिछले कुछ सालों में विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने अपने संदेश में राज्य के नागरिकों के सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा कि तेलंगाना भविष्य में भी प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा

अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने कहा कि
तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाता है। अपनी विशेष संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाता है।

कांग्रेस ने दी बधाई

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर राज्य को बधाई दी। पार्टी ने कहा ‘तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर हम भारत के सबसे युवा राज्य की भावना को नमन करते हैं। कांग्रेस परिवार राज्य की जनता को सैल्यूट करता है। संवैधानिक मूल्यों व उस पहचान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है, जो इस राज्य को सचमुच अद्वितीय बनाती है।

2 जून को तेलंगाना स्थापना दिवस

बता दें, हर साल 2 जून को तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह दिन अलग राज्य की मांग को लेकर तेलंगाना आंदोलन की संघर्षों को याद दिलाता है। सालों के विरोध, बातचीत और संसदीय मंजूरी के बाद आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत तेलंगाना का गठन हुआ था। जिसके बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख के. चंद्रशेखर राव राज्य के पहले मुख्यमंत्री चुने गए थे।

Written By: Geeta Sharma