टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
मनोरंजन

सालों बाद स्क्रीन पर लौटीं प्रीति जिंटा, कहा- कमबैक मुश्किल होता...

'बंटवारा 1947' की कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि अली फजल भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

सालों बाद स्क्रीन पर लौटीं प्रीति जिंटा, कहा- कमबैक मुश्किल होता...
Preity Zinta On Comeback

प्रीति जिंटा और सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे अरसे बाद दोनों कलाकार एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखाई दे रहे हैं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी कमाई धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इसी बीच प्रीति जिंटा ने अपने लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी को लेकर खुलकर बात की है। फिल्म की रिलीज के दौरान प्रीति जिंटा और सनी देओल ने एक इंटरव्यू में दिया। दौरान फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी भी मौजूद रहे। इंटरव्यू में प्रीति से उनके काम और परिवार के बीच संतुलन को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि बच्चों और परिवार को समय देने के साथ वह फिल्मों के लिए किस तरह वक्त निकालती हैं।

'मेरे लिए इस फिल्म से बेहतर वापसी नहीं हो सकती थी'

इस सवाल पर प्रीति जिंटा ने कहा कि महिलाएं स्वाभाविक रूप से कई जिम्मेदारियां एक साथ संभालने की क्षमता रखती हैं, उन्होंने बताया कि कई महिलाएं काम करने के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां भी निभाती हैं। हालांकि, उन्होंने खुद को इस मामले में भाग्यशाली बताया कि उनके पास यह चुनने की आजादी है कि उन्हें कब काम करना है और कब परिवार के साथ समय बिताना है। एक्ट्रेस के मुताबिक, इसी वजह से 'बंटवारा 1947' उनके लिए फिल्मों में वापसी का बेहतरीन जरिया बनी। उन्होंने माना कि इतने लंबे अंतराल के बाद दोबारा कैमरे के सामने आना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था।

बच्चों की वजह से मुश्किल था शूटिंग शेड्यूल

प्रीति ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की, तब उनके बच्चे काफी छोटे थे। भारत में रहते हुए उन्होंने करीब दो महीने तक फिल्म के लिए काम किया। शूटिंग का शेड्यूल भी काफी व्यस्त था और उन्हें सुबह बहुत जल्दी घर से निकलना पड़ता था, उन्होंने बताया कि लोकेशन घर से काफी दूर होने के कारण वह लगभग साढ़े तीन से चार बजे सुबह उठ जाती थीं। उनकी कोशिश रहती थी कि शूटिंग जल्द खत्म हो, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चों के साथ बिता सकें। फिल्म की कहानी और कई सीन्स भी काफी चुनौतीपूर्ण थे, जिसके कारण शूटिंग के दौरान उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। प्रीति ने यह भी बताया कि पूरी टीम की कोशिश रहती थी कि निर्देशक राजकुमार संतोषी जल्द से जल्द किसी सीन को ओके कर दें, ताकि सभी अगले काम की ओर बढ़ सकें। उनके मुताबिक, इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है।

'भैयाजी सुपरहिट' के बाद हुई वापसी

प्रीति जिंटा को आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था। इस फिल्म में भी उनके साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब कई सालों के अंतराल के बाद दोनों की जोड़ी 'बंटवारा 1947' के जरिए एक बार फिर दर्शकों के सामने है।

विभाजन के दौर की कहानी दिखाती है फिल्म

'बंटवारा 1947' की कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि अली फजल भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 


ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, 'सिकंदर' और 'धुरंधर' को छोड़ा पीछे

 

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो