अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इस मुद्दे पर सागरिका घोष ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी नैतिकता और राजनीतिक विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया X पर में सागरिका घोष ने कही ये बात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया में सागरिका घोष ने कहा कि राम मंदिर लंबे समय से BJP और RSS की राजनीति का प्रमुख प्रतीक रहा है, लेकिन अब उसी मंदिर से भ्रष्टाचार और कथित चोरी जैसे आरोप सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों ने लोगों की आस्था का सम्मान नहीं किया और पूरा अभियान केवल सत्ता और राजनीतिक लाभ तक सीमित रह गया।

पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के ठिकानों पर की तलाशी

इस बीच, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए, जिनमें पहचान पत्र, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजात शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि ये दस्तावेज जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इन आरोपी की हुई गिफ्तारी

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं। ये सभी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और मूल्यवान वस्तुओं की गिनती से जुड़े कार्यों में तैनात थे।

आरोपी को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अदालत ने सभी आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। सोमवार को होने वाली सुनवाई में पुलिस उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की वित्तीय कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है।

 

Written By Toshi Shah