मुंबई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर कांग्रेस की 'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी पर राजनीतिक घमासन मच गया है। इस टिप्पणी के विरोध में एनसीपी कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने कांग्रेस दफ्तर के बाहर हंगामा किया,जबकि सत्तारूढ़ महायुति नेताओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए तीखी आलोचना की है।
शिंदे ने कहा-उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, मति भ्रष्ट हो गई है... सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री हैं। ये कांग्रेस को क्या हुआ, समझ में नहीं आ रहा है। 2024 में जब उन्होंने लाडली बहनों का ऐसे ही अपमान किया था। तब अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था और तब सारी लाडली बहनों ने उन्हें ठिकाने लगा दिया और सबक सिखा दिया। मैं यही कहूंगा कि यह सुनेत्रा पवार का अपमान नहीं है, महाराष्ट्र की सभी माता-बहनों का अपमान है और हमारी माता-बहनें कांग्रेस की सबक सिखाएंगी। उन्हें अपनी निंदाजनक बयान पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए।"
उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति ऐसी भाषा का उपयोग शर्मनाक है।
एनसीपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की कभी अपनी एक राजनीतिक संस्कृति और मर्यादा हुआ करती थी, लेकिन अब वह अपनी विचारधारा और संस्कारों से भटक गई है।
यह भी पढ़ें: 'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्र आंदोलन को लेकर ये क्या कह गए सीएम हेमंत सोरेन
एनसीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं का अपमान कर रही है और किसी महिला नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उसकी मानसिकता को दर्शाता है।
Written By: Pradeep Singh