Women Reservation: देशभर में महिला आरक्षण बिल पर हंगामे के बीच पीएम मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे। आपको बता दें, सरकार लोकसभा में महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी, जो पास नहीं हो पाया। सूत्रों के अनुसार आज कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने विपक्ष पर महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/VJ0lm3Mp0G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
'महिलाओं विरोधी है विपक्ष'
कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन न करना विपक्ष की एक राजनीतिक भूल है। विपक्ष का यह कदम महिलाओं को उनका हक देने से इनकार करने जैसा है। इस कदम का असर आने वाले समय में विपक्ष को भुगतना पड़ेगा।
'50 वर्षों में ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया'
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे, तो पिछले 50 वर्षों में उन्होंने ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया। साथ ही उन्होंने विपक्ष की नीयत पर भी सवाल उठाया।
'महिला आरक्षण का विरोध करना विपक्ष को पड़ेगा भारी'
पीएम मोदी ने चेतावनी दी कि महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि जनता इस मुद्दे को गंभीरता से देख रही है और इसका असर चुनावी राजनीति पर भी पड़ेगा।
Written By: Geeta Sharma