नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) v6 को Harald V ने नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 32 हो गई है। इससे एक दिन पहले Sweden ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था।

पीएम मोदी  और प्रधानमंत्री जोनास ने किया संयुक्त प्रेस वार्ता

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो (Oslo) में प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे (Jonas Gahr Støre) के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और European Free Trade Association (EFTA) देशों के बीच लागू हुआ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता दोनों देशों के लिए विकास और समृद्धि का नया अध्याय साबित होगा।

15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर के होंगे निवेश

प्रधानमंत्री के अनुसार, इस समझौते के तहत अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और लगभग 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने कहा कि यह साझेदारी व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देगी।

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन पीएम मोदी होंगे शामिल

19 मई को ओस्लो में आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में Norway, Sweden, Denmark, Finland और Iceland के नेता शामिल होंगे। इससे पहले यह सम्मेलन 2018 में Stockholm और 2022 में Copenhagen में आयोजित किया गया था।

इन मुद्दों पर होगा चर्चा

इस बार सम्मेलन में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक नीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा उनके पांच देशों के दौरे का चौथा चरण है। इससे पहले वे United Arab Emirates, Netherlands और Sweden का दौरा कर चुके हैं, जबकि अगला पड़ाव Italy होगा।

Written By Toshi Shah