व्हाइट हाउस से जुड़े डिनर कार्यक्रम में गोलीबारी की घटना पर भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नरेंद्र मोदी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती।

पीएम मोदी ने दिया प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई इस सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और जेडी वेंस सुरक्षित हैं, उन्होंने उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता की कामना भी की।

व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम के दौरान हुआ फायरिंग

यह घटना उस समय हुई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन का डिनर कार्यक्रम चल रहा था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंच पर मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

ट्रंप ने साशल मीडिया पर दिया प्रतिक्रिया

घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उन्होंने स्थिति को संभालने में बेहतरीन काम किया।

फिर से आयोजित होगी कार्यक्रम

ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने शुरुआत में कार्यक्रम को जारी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी समझा। बाद में अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को जल्द ही नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा और लगभग 30 दिनों के भीतर इसे फिर से शेड्यूल किया जाएगा।

 

Written By Toshi Shah