Ganga Expressway: 29 अप्रैल बुधवार को पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। बता दें, हरदोई के मल्लावां में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना का लोकार्पण किया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 594 km लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की… pic.twitter.com/mEBZQSWjKZ
इतने जिले को आपस में जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे न केवल प्रदेश के 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि 12 औद्योगिक गलियारों (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लाजिस्टिक क्लस्टर) के जरिये यूपी की अर्थव्यवस्था की धुरी साबित होगा।
करोड़ की लागत से तैयार हुआ गंगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के लिए बता दें, 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे न केवल मेरठ और प्रयागराज को जोड़ेगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक के यात्रियों के लिए समय और ईंधन की भारी बचत करेगा।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हरदोई में 594 km लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे… pic.twitter.com/ggNhCeQlaj
गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से जोड़ने वाली एक ऐसी जीवनरेखा है, जो विकास की गति को नई उड़ान देगी। ₹36,230 करोड़ की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे वर्तमान में 6 लेन का है। जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
पीएम ने जनता का किया अभिवादन
संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी भी मौजूद रहे। भीड़ का बड़ा उत्साह दिखाई दिया। पीएम ने भी हाथ उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकर किया।
#WATCH हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में अपनी जनसभा में मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई ज़िले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन (जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है), एक्सेस-कंट्रोल्ड… pic.twitter.com/M4lqg8P9Qa
'मां गंगा के वरदान का आशीर्वाद है गंगा एक्सप्रेसवे'
प्रधानमंत्री ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस-वे का ये वरदान मां गंगा का आशीर्वाद है। अब आप कुछ ही घंटों में संगम तक पहुंच सकते हैं, साथ ही काशी में बाबा के दर्शन भी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के लिए एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई जीवन रेखा बनेगा।
'यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू राज्य कहा जाता था। आज वही उत्तर प्रदेश अब ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का सामर्थ्य यूपी के पास है। हम इस ताकत का इस्तेमाल यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में कर रहे हैं।
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का… pic.twitter.com/0KVRWqo1Ow
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
सपा विकास और नारी विरोधी है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ना सिर्फ विकास विरोधी है, बल्कि नारी विरोधी भी है। हाल ही के दिनों में देश ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का महिला विरोधी चेहरा देखा है।
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है। केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के… pic.twitter.com/IjYmcAEPcX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
केंद्र की NDA सरकार महिला आरक्षण विधेयक संशोधन लेकर आई थी। लेकिन विपक्ष के सभी दलों के साथ समाजवादी पार्टी ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया।
Written By: Geeta Sharma