PM Modi Traditional Look Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पारंपरिक अंदाज एक बार फिर चर्चा में रहा। लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने पहुंचे पीएम मोदी ने इस बार राजस्थानी बंधेज पगड़ी पहनी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
प्रधानमंत्री का पहनावा हर साल स्वतंत्रता दिवस पर एक खास संदेश देता है। इस बार बंधेज पगड़ी के जरिए उन्होंने भारतीय परंपरा, स्थानीय कारीगरों और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
राजस्थानी बंधेज पगड़ी की क्या है खासियत?
बंधेज भारत की प्रसिद्ध पारंपरिक टाई एंड डाई कला है। इसे कपड़े को छोटे-छोटे हिस्सों में धागे से बांधकर और फिर रंग देकर तैयार किया जाता है।यह कला खासतौर पर राजस्थान और गुजरात में काफी लोकप्रिय है। बंधेज को शुभ अवसरों, त्योहारों और बड़े आयोजनों में पहनने की परंपरा रही है।यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, हस्तकला और कारीगरों की मेहनत का प्रतीक मानी जाती है।
लाल रंग और सफेद बिंदुओं वाली पगड़ी ने खींचा ध्यान
पीएम मोदी की बंधेज पगड़ी गहरे लाल रंग की थी, जिस पर सफेद रंग के छोटे-छोटे बिंदु बने हुए थे।बंधेज डिजाइन की यही पहचान होती है। भारतीय संस्कृति में लाल रंग को शुभता, ऊर्जा, उत्साह और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।इस पारंपरिक पगड़ी के जरिए पीएम मोदी ने राजस्थान और गुजरात के बुनकरों व हस्तशिल्प कलाकारों की कला को भी सम्मान दिया।
सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ दिखा पारंपरिक अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहनी थी। इसके साथ रंग-बिरंगी बंधेज पगड़ी ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया।पीएम मोदी 2014 से लगातार स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग रंग और शैली की पगड़ी पहनते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी इस परंपरा को जारी रखा।15 अगस्त 2026 को पीएम मोदी ने 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।
Written By: Shivashakti Narayan Singh