Weather Update: इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी, बारिश का सिलसिला जारी है। इसकी वजह से तापमान पर भी असर पड़ा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बारिश होने की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आज और कल फिर से बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान करीब 37°C और न्यूनतम 27°C रह सकता है। दोपहर में बादल तेज आंधी और बारिश हो सकती है। साथ ही 3 और 4 मई के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया गया है।
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टिऔर आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है।
जानें अन्य राज्यों का हाल
1. यूपी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना
2. पश्चिमी यूपी में आंधी का असर अधिक रहेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है
3. पंजाब और हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं
4. बिहार में दिन के समय उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम या रात में हल्की बारिश हो सकती है
5. राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई इलाकों में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश की संभावना है
6. मुंबई और कोंकण क्षेत्र में उमस भरा मौसम बना रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है
7. गुजरात में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाने से थोड़ी राहत मिल सकती है
8. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोपहर बाद कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है
Written By: Geeta Sharma