अमेरिका के New York City स्थित Times Square में गुरुवार दोपहर अचानक गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घटना दोपहर लगभग 3:40 बजे हुई। उस समय शहर में बड़ी संख्या में लोग एक सार्वजनिक उत्सव में शामिल होने के लिए एकत्रित थे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
एक व्यक्ति अस्पताल पहुंचाया गया
New York City Fire Department ने जानकारी दी कि घटना के बाद एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि उसकी पहचान और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई।
वीडियो में दिखी दहशत
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गोली चलने की आवाज सुनाई देती है, जिसके बाद लोगों में घबराहट फैल जाती है। वीडियो में कई लोग तेजी से घटनास्थल से दूर भागते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी पुलिस की एक खड़ी गाड़ी के बेहद नजदीक हुई थी।
16 जून को भी हुई हुई थी फायरिंग
यह घटनाक्रम 16 जून को टाइम्स स्क्वायर में हुई एक गोलीबारी की घटना के कुछ दिनों बाद सामने आया है , जब 53 साल के अंतराल के बाद न्यूयॉर्क निक्स की NBA चैंपियनशिप जीत के बाद जश्न अराजक हो गया था। जीत के कुछ ही घंटों के भीतर, भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलियां चलने के वीडियो सामने आए, जिससे सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक अन्य वीडियो में, पुलिस को एक व्यक्ति से भरी हुई बंदूक बरामद करते हुए देखा गया।
Written By Toshi Shah