अहमदाबाद में NSUI सदस्यों ने उत्तराखंड के हल्द्वानी के मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण हवन के खिलाफ प्रोटेस्ट करने सड़कों पर उतरे हैं। प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने NSUI(नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया) सदस्यों को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। पुलिस ने NSUI सदस्यों को हिरासत में ले रही है।

दलित विरोधी मानसिकता करार देकर भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

अहमदाबाद के NSUI मेंबर सचिन दर्जी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन को लेकर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए। सचिन दर्जी ने कहा कि यह शुद्धिकरण रस्म एंटी-दलित काम था। इस शुद्धिकरण हवन पूजन मामले में सियासत जहां तेज हो चुकी है,तो वहीं आज अहमदाबाद के हेलमेट सर्कल पर (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के सदस्यों को इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शनम करने के लिए सड़कों पर उतार दिया। गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस इस शुद्धिकरण हवन बवाल मामले में सरकार पर निशाना साध चुकी है। ऐसे में अहमदाबाद की सड़कों पर आज विरोध में कार्यकर्ताओं ने इसे दलित विरोधी मानसिकता करार देकर भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलता भी लटकाया।

पूर्व में संदन में उठी थी शुद्धिकरण की गूंज

दरअसल खड़ेगी की रैली के बाद भाजपा द्वारा रामलीला मैदान का शुद्धिकरण कराए जाने का मुद्दा खुद मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाई। जिसमें उन्होंने विपक्ष के सामने विरोध करते हुए अपनी बात रखी। जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे की बात सुनकर इस पर कार्रवाई करने की बात कही थी। लेकिन इस शुद्धिकरण हवन कराने वाली संस्था केवल 7 महीने पूर्व बनने की जानकारी सामने आई। आज अहमदाबाद की सड़कों पर इस शुद्धिकरण के खिलाफ प्रोटेस्ट किया गया। तो अब देखने वाली बात यह है कि क्या इस शुद्धिकरण का शोर अन्य राज्यों में भी पहुंचेगा।


Written By: MADHVI TANWAR