NEET UG 2026 Exam Cancelled: नेशनस टेस्टिंग एजेंसी 'NTA' ने NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक मामले में NTA का बड़ा फैसला सामने आया है। जानकारी के अनुसार NEET की परिक्षा 3 मई 2026 को हुई थी,जिसमें 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब NTA ने इस परीक्षा को रद्द कर, दोबारा से परीक्षा कराने की मांग की है। वहीं इस मामले की जांच CBI से करवाने की मांग की जा रही है। अब सवाल ये कि आगे क्या होगा? क्या परीक्षा के लिए फिर से अप्लाई करना पड़ेंगा? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

जानें अब कब होगी परीक्षा?

एनटीए के अनुसार कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच के आधार पर 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा को अलग से अधिसूचित तारीखें पर फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। आगे कहा कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं है। दोबारा से आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखों , एडमिट कार्ड की सूचना एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से आगामी दिनों में दे दी जाएगी।

जांच एजेंसी के सामने ये बड़ा सवाल

1. NEET पेपर लीक की साजिश का मास्टरमाइंड कौन?

2. 120 सवाल हूबहू पेपर में कैसे मिले?

3. Guess Paper कहां तैयार किया गया?

4. Guess Paper सबसे पहले किसे मिला?

5. Guess Paper 20 लाख में बेचा गया?

6. कितने स्टूडेंट्स ने Guess Paper खरीदा?

छात्रों को दोबारा नहीं करना पड़ेगा आवेदन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मई 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 सत्र के लिए किए गए सभी रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चयनित परीक्षा केंद्र दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में भी मान्य रहेंगे। छात्रों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और उनसे कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। NTA ने यह भी बताया कि पहले से जमा की गई परीक्षा फीस उम्मीदवारों को वापस की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचें।

पेपर लीक मामले में 2 युवकों को लिया हिरासत में

नीट पेपर लीक मामले में जांच तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार,स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मनीष यादव और राकेश मंडावरिया नाम के 2 युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मनीष यादव को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जबकि राकेश पर पेपर वितरित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र जयपुर के एक प्रिंटिंग प्रेस में छपने आया था और वहीं से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया। वहीं अब नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

'लोगों का भविष्य बेच दिया गया है'

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। NEET की तैयारी करने वाले छात्र सड़कों पर हैं। सरकार कहां है? उन लोगों का भविष्य बेच दिया गया है जिन्होंने पूरी लगन और ईमानदारी से NEET परीक्षा की तैयारी की थी।

आगे कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और यह सुनिश्चित करे कि इस साज़िश में शामिल किसी भी व्यक्ति को कड़ी सज़ा मिले।

Written By: Geeta Sharma