समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उनके भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच चल रही थी विवाद

प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के पति थे। हाल के दिनों में के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं, हालांकि वे परिवार के साथ ही रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार, परिवार के भीतर कुछ मतभेद भी चल रहे थे।

मेदांता अस्पताल भी चला था इलाज

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले प्रतीक यादव का इलाज मेदांता अस्पताल में भी हुआ था। उस दौरान अपर्णा यादव और अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। तबीयत में सुधार आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया।

मौत की असली वजह नहीं आई हैं सामने

मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वे फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे और नियमित रूप से जिम करते थे। लखनऊ में उनका फिटनेस और जिम से जुड़ा कारोबार भी था।

अस्पताल में रखा गया है पार्थिव शरीर को

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद यादव परिवार, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है और परिवार के करीबी लोग वहां पहुंच रहे हैं।

 

Written By Toshi Shah