Monsoon Update: चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 4 जून, गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक की घोषणा कर दी है। यानी की देश में अहम बारिश के मौसम की शुरुआत होने वाली है। वहीं सबकी नजरें उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली पर टिकी हैं, कि यहां मानसून कब दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार
मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा।
बिहार में मानसून की दस्तक
IMD के अनुमान के अनुसार,बिहार में मानसून 12 से 15 जून के बीच पहुंच सकता है।
हालांकि राज्य के कुछ इलाकों में बारिश पहले ही दस्तक दे सकती है। वहीं बिहार में मानसून को 2 से 3 दिन में सक्रिय होने का समय लग सकता है। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून?
यूपी में मानसून पूर्वी हिस्सों से प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक,पूर्वी यूपी में मानसून 15 से 20 जून तक पहुंच सकता है। जबकि पश्चिमी यूपी में इसकी एंट्री 20 से 25 जून के बीच होने के असार है।
दिल्ली में मानसून अभी मानसून पहुंचने में समय
दिल्ली में अभी मानसून पहुंचने में समय है,लेकिन मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जैसे-जैसे मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मानसून की एंट्री के साथ ही केरल के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने 4 जून से 9 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें
अनंतपुर, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देशभर में बढ़ सकती है बारिश की गतिविधियां
मौसम विभाग के मुताबिक,बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दायरा बढ़ सकता है।
तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट
IMD ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Written By: Geeta Sharma