Moradabad News: मुरादाबाद शहर में नया मुरादाबाद और कांठ रोड के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क के पास गागन नदी पर 35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से फोरलेन पुल का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने सेतु निगम के माध्यम से इस परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही DPR तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

कितना होगा खर्च?
लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल 179 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुल के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा।वर्तमान में कांठ रोड से नया मुरादाबाद जाने के लिए सोनकपुर फ्लाईओवर के बाद दिल्ली रोड की ओर चक्कर लगाकर जाना पड़ता है, जिससे 4 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बनने के बाद सोनकपुर फ्लाईओवर से हर्बल पार्क तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

11 गांवों को सीधा फायदा
इस पुल के निर्माण से शिवालिक आवासीय योजना के तहत आने वाले डिडौरा, डिडौरी, रसूलपुर सुनवाती, फाजलपुर और अंबेडकर गांव समेत 11 गांवों को नया मुरादाबाद से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

वर्तमान में फाजलपुर और अंबेडकर गांव के ग्रामीण नदी पार करने के लिए लकड़ी के कच्चे पुल का जोखिम भरा सहारा लेते हैं। नए फोरलेन पुल से उनका सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के अनुसार, 18 मीटर चौड़ा और डिवाइडर युक्त यह फोरलेन पुल भविष्य में शहर के ट्रैफिक संचालन को काफी राहत देगा। 

और पढ़ें: 
जबलपुर से मुंबई का सफर होगा और आसान, 8-10 घंटे बचेंगे, इंदौर-नागपुर समेत इन शहरों को भी मिलेगा फायदा 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे 756 एकड़ में बसेगा उद्योगों का नया शहर, सात गांवों की जमीन चिह्नित; खुलेंगे रोजगार का पिटारा