आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 2-0 से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम मैनेजमेंट और चयन प्रक्रिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना नाम लिए टीम के फैसले लेने वालों पर सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि कुछ बड़े निर्णयों ने टीम के संतुलन को प्रभावित किया है।
जरूरत से ज्यादा ऑलराउंडरों पर भरोसा- मनोज तिवारी
मनोज तिवारी का कहना है कि भारतीय टीम में जरूरत से ज्यादा ऑलराउंडरों पर भरोसा किया जा रहा है, जिससे बैलेंस बिगड़ रहा है और इसका असर नतीजों पर दिख रहा है। उनके मुताबिक समस्या खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की है जो लगातार विवादित फैसले ले रहा है और जिस पर सवाल कम उठते हैं।
प्लेटफॉर्म X मनोज तिवारी ने कही ये बात
मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए यह भी दावा किया कि हार के बाद जिम्मेदारी नए टी20 कप्तान Shreyas Iyer पर डाली जा सकती है, जबकि असल में कई बल्लेबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनका कहना था कि अक्सर PR और नजदीकी लोग हार का ठीकरा किसी एक खिलाड़ी पर फोड़ देते हैं, जबकि असली कारण गहरे स्तर पर होता है।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर मनोज तिवारी ने कही ये बात
वहीं, मनोज तिवारी ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका न मिलने पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी को शुरुआत से ही टीम में शामिल किया जाना चाहिए था, बजाय इसके कि पहले से मौजूद खिलाड़ियों पर लगातार भरोसा किया जाए।
टीम चयन को लेकर भी हो रही है आलोचना
बता दें कि सीरीज के दौरान दूसरे टी20 में भारत ने दो नए खिलाड़ियों प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका दिया, जबकि अनुभवी खिलाड़ी Washington Sundar को टीम से बाहर रखा गया। इसी चयन को लेकर भी आलोचना सामने आई है।
Written By Toshi Shah