New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा 3 राज्यों से गिरफ्तार किए ISIS के 4 आतंकियों से केंद्रीय एजेंसियों व स्पेशल सेल ने पूछताछ की। आतंकियों से पूछताछ व उनके मोबाइल की जांच में इनसे जुड़े करीब 10 अन्य आतंकियों के बारे में जानकारी मिली है। जिनकी तलाश में बिहार, यूपी, महाराष्ट्र व ओडिशा आदि राज्यों सर्च आपरेशन जारी है।
इंटरनेट के जरिए युवाओं बनाने थे कट्टरपंथी
ये सभी इन 4 आतंकियों के संपर्क में थे, जिनको दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। वहीं स्पेशल सेल का ऐसा मानना है कि ये सभी किसी आतंकी संगठन के हैंडलर से जुड़े हुए नहीं थे। इस वजह से हैंडलर की ओर से इन्हें कोई निर्देश दिया गया था। हालांकि सभी आतंकी इंटरनेट के जरिये युवाओं को जोड़कर उन्हें कट्टरपंथी बनाने का काम करते थे।
आतंकियों के निशाने पर थी राम मंदिर
सूत्रों के मुताबिक इनकी योजना राम मंदिर, संसद भवन व सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की थी। उसी के लिए सभी बम बनाने का सामान इक्कठा करने में लगे हुए थे। लेकिन स्पेशल सेल ने ISIS से प्रभावित 4 आतंकियों को पकड़कर इनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया। लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली-NCR से पाकिस्तानी आतंकी संगठन के कई आतंकियों के पकड़े जाने के मामले ने केंद्रीय एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
वहीं केंद्रीय एजेंसियों व NCR की पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिससे एनसीआर ही नहीं देश भर से लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल युवा पकड़े जाने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI पिछले कुछ सालों से पूरी तरह से भारत को अस्थिर करने में जुटी हुई है।
पकड़े गए 32 युवा
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक माह में करीब 32 से अधिक युवा जासूसी करने के आरोप में दिल्ली-NCR और पंजाब से पकड़े जा चुके हैं। जिनका पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क था। देश भर से अब सोलर आधारित CCTV कैमरे लगाकर उनकी फुटेज पाक भेजने के आरोप में युवा पकड़े जाने लगे हैं।
Written By: Geeta Sharma