Farmers Delhi Chalo March: जींद प्रशासन ने रविवार 16 अगस्त के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए देर रात हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने यह फैसला किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद लिया है।
बॉर्डर पर 5 लेयर की बैरिकेडिंग
मिली जानकारी के अनुसार किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बॉर्डर पर 5 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सूत्रों के मुताबिक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया था। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 16 अगस्त से 228 किलोमीटर लंबी 'किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू की जाएगी।
29 अगस्त तक दिल्ली पहुंचेगी किसानों की यात्रा
16 अगस्त को पदयात्रा दातासिंहवाला से शुरू होकर 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी। इसी के साथ किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर हैं, साथ ही बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बात दें, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के दिल्ली मार्च के आह्वान के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली सड़क सील कर दिया है।
ये भी पढ़ें: 56वें Birthday पर सैफ के लिए करीना का खास पोस्ट, ‘Ride or Die’ लिखकर लुटाया प्यार
पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प
गौरतलब है कि शनिवार 15 अगस्त को किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। उसी दौरान किसान भारत अमेरिका-ट्रेड डील को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में किसान संगठन पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस पद यात्रा में कुल 51 मुख्य किसानों के अलावा 200 अन्य किसान भी शामिल हैं। यात्रा का कार्यक्रम 29 अगस्त को दिल्ली पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
Written By: Geeta Sharma