BTech Courses List India: बचपन से ही बच्चों में डॉक्टर और इंजीनियर बने का जूनून होता हैं। स्कूल की टीचर हो या फिर कोई रिश्तेदार बच्चें या तो डॉक्टर बनने की बात करते हैं या फिर इंजीनियर। वही मैथ्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स के बीच बीटेक यानी इंजीनियरिंग का क्रेज सबसे ज्यादा होता है। लेकिन जब कॉलेज और कोर्स चुनने की बारी आती है तो अधिकतर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स असमंजस में पड़ जाते हैं कि बीटेक की कौन सी ब्रांच बेस्ट रहेगी। आज के डिजिटल युग में सिर्फ सिविल या मैकेनिकल ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के आधार पर बीटेक की नई-नई स्पेशलाइजेशन सामने आ चुकी हैं।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज के तहत बीटेक में 250 से ज्यादा स्पेशल ब्रांचेस और कोर्सेस की पढ़ाई होती है। इन्हें मुख्य रूप से कोर इंजीनियरिंग, आईटी-कंप्यूटर साइंस और नए जमाने की इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में बांटा गया है। जानिए बीटेक के मुख्य कोर्सेस कौन-कौन से हैं और मौजूदा दौर में किस ब्रांच का दबदबा सबसे ज्यादा है। जिससे सही इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेकर करियर सेट करना आसान हो जाएगा।

Engineering Courses List: बीटेक के प्रमुख कोर्स कौन से हैं?
बीटेक के सैकड़ों कोर्सेस को आसानी से समझने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई को 3 प्रमुख हिस्सों में बांटा जा सकता है:

कोर इंजीनियरिंग: इसमें मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और केमिकल जैसी ब्रांचेस शामिल हैं. ये कोर्सेस इंडस्ट्रियल सेक्टर की नींव माने जाते हैं।

आईटी और कंप्यूटर साइंस: इनमें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग शामिल हैं।

न्यू-एज इमर्जिंग स्पेशलाइजेशन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI & ML), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसी मॉडर्न ब्रांचेस।

यह भी पढ़ें:घर पर अपनाएं ये तरीका...... दही जमाने से पहले कर लें ये एक काम, फिर मिलेगा एकदम गाढ़ा और मलाईदार दही

बीटेक का सबसे ट्रेंडिंग कोर्स कौन सा है?
आज के समय में जिस इंजीनियरिंग कोर्स की सबसे ज्यादा डिमांड है, वह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) है। साथ ही इसकी नई स्पेशलाइजेशन यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) भी काफी लोकप्रिय हैं। बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स से लेकर ऑटोमोबाइल तक, हर सेक्टर में डिजिटल बदलाव और ऑटोमेशन हो रहा है। इस वजह से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा एनालिसिस, क्लाउड कंप्यूटिंग और AI टूल्स डेवलप करने वाले इंजीनियर्स की जॉब मार्केट में जबरदस्त मांग है।

कंप्यूटर साइंस और AI-ML क्यों सबसे लोकप्रिय हैं?
इन दिनों कंप्यूटर साइंस एक्सपर्ट और एआई, एमएल के जानकारों की डिमांड बहुत बढ़ गई है। इसकी कई वजहें हैं. इन्हें आप नीचे के पॉइंट्स में समझ सकते हैं:
शानदार प्लेसमेंट और हाई पैकेज: आईटी सेक्टर में अन्य ब्रांचेस की तुलना में फ्रेशर्स को शुरुआती पैकेज (6 से 12 लाख रुपये सालाना और टॉप रोल्स में इससे भी ज्यादा) काफी बेहतर मिलता है।

वर्क फ्रॉम होम और ग्लोबल मौके: इन इंजीनियरिंग कोर्स के बाद विदेश में नौकरी या रिमोट वर्क करने की अपार संभावनाएं रहती हैं।

भविष्य की जरूरत: आने वाले समय में AI, चैटबॉट्स और ऑटोमेशन का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ेगा, जिससे इन इंजीनियर्स की मांग कभी कम नहीं होगी।

आपके लिए कौन सा इंजीनियरिंग कोर्स बेस्ट है?
अगर आपकी रुचि कोडिंग, लॉजिकल थिंकिंग और सॉफ्टवेयर में है तो कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग या AI-ML आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। लेकिन अगर आपको मशीनों, इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्किट या गाड़ियों (EVs) से प्यार है तो मैकेनिकल, ईसीई या इलेक्ट्रिकल जैसी कोर ब्रांचेस भी बेहतरीन और एवरग्रीन विकल्प हैं।