Sukhbir Singh Badal News: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान एक निहंग ने कृपाण से उन पर वार कर दिया।
#WATCH | नांदेड़, महाराष्ट्र। पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल को नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग के हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया। उनके हाथ में चोट आई है। pic.twitter.com/m45PYYj095
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की सूचना है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
हमले पर पुलिस का बयान
नांदेड़ पुलिस के मुताबिक, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने कृपाल से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में चोट लगा,जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है, साथ ही हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला निहंग के भेष में था। माता साहिब कौर गुरुद्वारा नांदेड़ के मुख्य गुरुद्वारा से करीब 15 किलोमीटर दूर है।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट,19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी
पहले भी बादल पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि इससे पहले भी सुखबीर सिंह बादल पर हमले किए जा चुके है। साल 2024 के दिसंबर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पूर्व डिप्टी सीएम पर गोली चली थी। वहीं यह घटना उस समय हुई थी जब बादल अकाल तख्त की सजा के बाद स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा कर रहे थे, तभी उन पर गोली चली थी। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ा और गोली बादल को नहीं लगी। हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के नाम से हुई थी।
Written By: Geeta Sharma