हॉलीवुड की मशहूर स्टार Kim Kardashian और Formula 1 चैंपियन Lewis Hamilton इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में अपने बीच वेकेशन की कुछ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों साथ में समय बिताते और समुद्र किनारे घूमते नजर आ रहे हैं।
बीच पर साथ दिखे Kim और Lewis
Kim Kardashian ने अपनी तस्वीरों की सीरीज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में “Somewhere over the rainbow” लिखा। वही एक तस्वीर में Kim और Lewis समुद्र किनारे साथ चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों मिरर सेल्फी लेते नजर आए। इन तस्वीरों में दोनों की नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं। Lewis Hamilton ने भी इसी वेकेशन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। इनमें Kim के साथ उनके कुछ खास पल और परिवार के साथ बिताए समय की झलक देखने को मिली।
यह भी पढ़ें:घर के मंदिर में दीपक जलाने का सही तरीका क्या है? दिशा से लेकर समय तक जानें जरूरी नियम
परिवार के साथ वेकेशन पर गईं Kim
यह सिर्फ कपल का रोमांटिक ट्रिप नहीं था। Kim इस वेकेशन पर अपनी बहन Khloé Kardashian और बच्चों के साथ भी नजर आईं। तस्वीरों में परिवार के साथ समुद्र किनारे मस्ती और दूसरी गतिविधियों की झलक भी देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर पहले ही ऑफिशियल कर चुके हैं रिश्ता
Kim और Lewis के रिश्ते की चर्चा इस साल की शुरुआत से ही चल रही थी। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। अप्रैल 2026 में Lewis ने सोशल मीडिया पर Kim के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई। बाद में दोनों ने सार्वजनिक तौर पर भी एक-दूसरे के लिए अपना समर्थन दिखाया। अब इस लेटेस्ट बीच वेकेशन की तस्वीरों ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। फैंस भी Kim और Lewis की इन रोमांटिक तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Written By: Shivani Gupta