Kharge Latest News: बुधवार 13 अगस्त को संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तरखांड के हल्द्वानी में भाषण के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया। तो जेपी नड्डा ने खरगे के शुद्धिकरण के आरोपों का जवाब भी दिया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित 'विजय शंखनाद रैली'की। खरगे के भाषण के बाद रामलीला मैदान में कथित तौर पर श्रीराम सेना की ओर से शुद्धिकरण हवन कराया गया, जिसके बाद विवाद गहरा गया है।
कांग्रेस ने इसे सामाजिक भेदभाव और दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता से जोड़ते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
खरगे ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा
खरगे ने राज्यसभा में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हल्द्वानी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था और अपने भाषण में किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल सरकार से जुड़े मुद्दों को उठाया। इसके बावजूद उनके भाषण के बाद मंच को 'शुद्ध' करने के लिए हवन कराया गया।
#WATCH | In Rajya Sabha, LoP and Congress chief Mallikarjun Kharge says, "...I was in Haldwani where I made a public speech at Ramlila Maidan. Lakhs of people were there. At that time, I did not mention the name of any community or religion; I only reiterated the issues of the… pic.twitter.com/oePxPC0jBr
— ANI (@ANI) August 13, 2026
खरगे ने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह है। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं और ऐसे घटनाक्रम संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
जेपी नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खरगे की बात का जवाब देते हुए घटना पर दुख जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती और न ही कभी करेगी। नड्डा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो कुछ हुआ है, उसकी पूरी जानकारी ली जाएगी।
#WATCH | In Rajya Sabha, Leader of House and Union Minister JP Nadda responds to LoP Mallikarjun Kharge; says, "What Kharge ji said is really sad - not just for Congress party but for all of us...BJP does not subscribe to such activities. Never. But we will investigate this. I… pic.twitter.com/pC2Fx25vPV
— ANI (@ANI) August 13, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि खरगे की भावनाएं आहत होना सभी के लिए दुखद है और पार्टी इस मामले को देखेगी।
प्रियंका गांधी ने BJP-RSS की विचारधारा पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले को लेकर बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच को नकारा जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री से घटना की निंदा करने और माफी मांगने की मांग की।
#WATCH | Delhi: On a 'shuddhikaran' (purification) havan performed at the Ramlila Maidan in Haldwani (Uttarakhand), following a Congress rally addressed by Congress National President Mallikarjun Kharge, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "This mindset clearly demonstrates… pic.twitter.com/qZxLwZkYuK
— ANI (@ANI) August 13, 2026
उन्होंने संसद की कार्यवाही को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे सत्र में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। उनके मुताबिक, ऐसे माहौल में लोकतांत्रिक संस्थाओं के सुचारु संचालन पर भी सवाल खड़े होते हैं।
सामाजिक समानता का मुद्दा बना राजनीतिक बहस
स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर 'शुद्धिकरण' जैसा आयोजन लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने इसे सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली हमले के पीछे अल-कायदा? संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
वहीं, बीजेपी की ओर से घटना से दूरी बनाए जाने और जांच का भरोसा दिए जाने के बाद अब इस मामले की राजनीतिक दिशा जांच के परिणाम पर भी निर्भर करेगी।
Written By: Geeta Sharma