देशभर में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। महज 17 दिन में चीनी के दामों में 19 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसे लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी बीच AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

चीनी के दाम पर केजरीवाल ने किया ट्वीट

बता दें, केजरीवाल ने बढ़ते चीनी के दाम पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार है। किसी को कुछ नहीं पता कि क्या करने से क्या होगा। आगे लिखा, तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया। नतीजन चीनी की कमी हो गई, और अब उस विदेशी मुद्रा से चीनी आयात करेंगे।

चीनी के दाम में 17 दिन में 19 रुपये बढ़ोतरी

चीनी की कीमतों में अगस्त की शुरुआत से लगातार तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। महज 17 दिनों में थोक बाजार में चीनी के भाव 44 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। वहीं फुटकर बाजार में भी कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। 1 अगस्त को थोक भाव 46 रुपये और फुटकर 47 रुपये था, जो 20 अगस्त तक काफी बढ़ गया। देश में चीनी की वार्षिक घरेलू खपत करीब 280 लाख टन है। इसके साथ ही चीनी की औसत मिल कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर 5,400-5,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है

ये भी पढ़ें: पति ने दी जहर खाने की धमकी, पत्नी ने कहा-'खा लो…' परिवार में मचा हड़कंप

एक साल में मिल कीमत में भारी बढ़ोतरी

एक साल पहले चीनी की औसत मिल कीमत करीब 3,900 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो अब बढ़कर 5,400-5,500 रुपये प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ा है। 18 अगस्त को चीनी की औसत खुदरा कीमत 52.3 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि एक साल पहले यह 46.34 रुपये थी। वहीं, नए 2026-27 चीनी सत्र की शुरुआत में शुरुआती स्टॉक घरेलू जरूरत के अनुमानित 50 लाख टन से कम रहने की संभावना है। स्टॉक को लेकर उद्योग और शोधकर्ताओं के अनुमान अलग-अलग हैं।

 Written By: Geeta Sharma