करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई करीबी सितारों को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। अब खुद करण ने सामने आकर इसकी वजह साफ कर दी है।

करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताई अनफॉलो करने की वजह

करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि यह किसी विवाद या रिश्तों में दूरी की वजह से नहीं, बल्कि “डिजिटल डिटॉक्स” का हिस्सा है, उन्होंने लिखा कि वह सोशल मीडिया पर खर्च होने वाला समय और ऊर्जा बचाना चाहते हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को बेवजह बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है और यह कोई “नेशनल न्यूज” नहीं है।

करण जौहर ने क्यों किया शाहरुख खान-आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम से अनफॉलो? डायरेक्टर ने खुद बताई चौंकाने वाली वजह

प्रियंका चोपड़ा को करण कर रहे हैं फॉलो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण ने जिन सितारों को अनफॉलो किया है उनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, वह अब भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।

करण के वर्क फ्रंट के बारे में

वर्क फ्रंट की बात करें तो करण हाल ही में फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर सुर्खियों में रहे। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य नजर आए। अब करण अपनी अगली फिल्म नागजिला की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Written By Toshi Shah