आईपीएल 2026 में रविवार का दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है। लीग चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की सिर्फ एक सीट बाकी है। ऐसे में आज होने वाले दोनों मुकाबले कई टीमों की किस्मत तय करेंगे। 68 मैचों के बाद भी चौथे स्थान की लड़ाई पूरी तरह खुली हुई है और राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स तथा पंजाब किंग्स की निगाहें आज के नतीजों पर टिकी हैं।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स होंगे आगे सामने
आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मुंबई के Wankhede Stadium में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन राजस्थान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। राजस्थान के पास फिलहाल 14 अंक हैं और जीत उन्हें सीधे प्लेऑफ में पहुंचा सकती है। दूसरी ओर हार उनके अभियान का अंत कर सकती है।
दूसरी पारी में KKR के समने होगा DC
शाम के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से कोलकाता के Eden Gardens में होगा। कोलकाता की उम्मीदें पूरी तरह राजस्थान के परिणाम पर निर्भर हैं। यदि राजस्थान दोपहर का मैच जीत जाती है तो केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। लेकिन अगर राजस्थान हारती है, तब कोलकाता को बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट बेहतर करना होगा।
आज के मैच पर सभी की नजर
शनिवार को खेले गए मुकाबले में Shreyas Iyer के शानदार शतक की मदद से Punjab Kings ने Lucknow Super Giants को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। अब पंजाब की नजरें आज के दोनों मैचों पर रहेंगी। अगर राजस्थान जीत जाती है तो पंजाब और कोलकाता दोनों का सफर समाप्त हो जाएगा। वहीं राजस्थान की हार की स्थिति में प्लेऑफ का फैसला नेट रन रेट से हो सकता है।
Written By Toshi Shah