इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और लीग स्टेज के कुछ ही मुकाबले बाकी रह गए हैं। आज एक बड़ा और रोमांचक मुकाबला खेला जाना है, जिसमें अंक तालिका की टॉप-4 की दो मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा, और खास बात यह है कि दोनों टीमों का यह लीग चरण का आखिरी मुकाबला होगा।
आईपीएल में हैदराबाद और बेंगलुरू के आमने-सामने के आंकड़े
आरसीबी अब तक 13 मैचों में 9 जीत और 4 हार के साथ 18 अंकों पर है। उसका नेट रन रेट 1.065 है, जो उसे फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनाए हुए है। टीम ने अपने पिछले तीनों मुकाबले लगातार जीते हैं, जिससे उसका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 13 मैचों में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 अंक जुटाए हैं। उनका नेट रन रेट 0.350 है और टीम भी प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनी हुई है, हालांकि टॉप पोजिशन हासिल करना उनके लिए अब काफी मुश्किल माना जा रहा है।
दूसरा स्थान पर ही होगी हैदराबाद
अगर हैदराबाद यह मुकाबला बड़े अंतर से जीत भी लेती है, तो भी उसके लिए अधिकतम दूसरा स्थान ही संभव दिखता है, जो वर्तमान में गुजरात टाइटंस के पास है। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले की बात करें तो इस सीजन की पहली भिड़ंत में हैदराबाद ने 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब आज का मुकाबला बेंगलुरु के लिए चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि उसे हैदराबाद की मेजबानी में खेलना है।
टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो IPL इतिहास में अब तक इनके बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिनमें 14 बार हैदराबाद ने जीत हासिल की है, जबकि 12 मैचों में बेंगलुरु विजयी रही है। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 6 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है और 3 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सफलता मिली है।
Written By Toshi Shah