प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक प्रगति, ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियों और वैश्विक परिस्थितियों पर विचार साझा किए, उन्होंने भगवान बुद्ध के संदेशों को आज के समय में और अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए दुनिया से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिक सफलता का किया उल्लेख

पीएम ने कहा कि व्यस्त चुनावी माहौल के बावजूद नागरिकों के संदेशों और उपलब्धियों को ‘मन की बात’ के जरिए लगातार सामने लाया जा रहा है। इस बार उन्होंने देश की एक बड़ी वैज्ञानिक सफलता का उल्लेख किया। तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है, यानी यह अब संचालन की अवस्था में पहुंच गया है, जिसे उन्होंने भारत के परमाणु वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

पवन ऊर्जा क्षेत्र पर पीएम मोदी किया बात

पीएम मोदी ने पवन ऊर्जा क्षेत्र में भारत की प्रगति पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पवन ऊर्जा एक अदृश्य लेकिन बेहद महत्वपूर्ण शक्ति है, जो देश की विकास यात्रा में बड़ी भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि भारत की पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है, जिससे देश इस क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल हो गया है।

वैश्विक तनाव और संघर्षों का जिक्र किया पीएम

वैश्विक तनाव और संघर्षों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का समय करीब है और भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है और आत्म-नियंत्रण सबसे बड़ी जीत है। मौजूदा विश्व परिस्थितियों में बुद्ध के विचार और भी उपयोगी हो जाते हैं।

गणतंत्र उत्सव में आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह की भी सराहना की

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने गणतंत्र उत्सव के दौरान आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह की भी सराहना की, उन्होंने बताया कि इसमें सेना के तीनों अंगों और सीएपीएफ के बैंड्स ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं, जिससे देश की सांस्कृतिक और संगीत विविधता को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।  

Written By Toshi Shah