ICSE, ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकते हैं।
कैसे करे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
CISCE ने इस वर्ष भी परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए हैं, जिससे छात्रों को अपने स्कूल या किसी अन्य केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। छात्र अपने UID और Index Number की मदद से आसानी से अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSE और ISC परीक्षा 2026 कब हुई थी?
इस वर्ष ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। परीक्षाओं में देशभर के लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था।
ICSE, ISC Result 2026 ऐसे करें चेक
1. सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. cisce.org या results.cisce.org
3.होमपेज पर ICSE/ISC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
5. यहां अपना UID (Unique ID) और Index Number दर्ज करें।
6. आवश्यक जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
7. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
8. रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
9. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र UMANG ऐप के माध्यम से भी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं:
1. सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर CISCE ICSE/ISC Result विकल्प खोजें।
3. उस पर क्लिक करें और लॉगिन पेज खोलें।
4. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
5. Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
6. परिणाम को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
डिजिलॉकर से भी उपलब्ध हैं मार्कशीट
CISCE ने छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया है। छात्र अपने आधार से लिंक डिजिलॉकर अकाउंट में लॉगिन करके डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल दस्तावेज भविष्य में कॉलेज एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा सकता है।
Written By: Geeta Sharma