लखनऊ -यूपी में जल्द ही IAS अधिकारियों की जल्द ही तबादला एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ेगी। तबादलो की इस फेहरिस्त में खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों के डीएम को हटाया जाएगा। पूर्व में ही सीएम को जिले के कार्य का फीडबैक दिया गया था, जिसके आधार पर ही यह तबादले किए जाएंगे। इतना ही नहीं प्रशासनिक तबादलों में उन नामों को भी शामिल किया गया है जो सालों से एक ही जिले/विभाग में जमे हुए है। इसके साथ ही अफसरों व अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिवों का नाम भी तबादला लिस्ट में शामिल होगा।

कई जिलों के हटाए जाएंगे डीएम

सचिव पद पर प्रमोशन पाने वाले IAS अफसरों को पहले डीएम पद से हटाकर समायोजित किया जाएगा। कुछ अफसरों के पास कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार, इसे लेकर भी मंथन किया जा चुका है। सरकार इसे ध्यान में रखते हुए कई आईएएस अधिकारियों को नई नियुक्ति देने पर विचार किया जाएगा।

कई वरिष्ठ पद होंगे खाली

प्रशासन में तैनात वरिष्ठ IAS अफसरों (वेदपति मिश्र, रविंद्र कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, दीपक कुमार) की सेवानिवृत्ति के चलते बड़े पदों पर भी फेरबदल संभव है। ऐसे में इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सेवानिवृत्ति के कारण खाली पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। इनम बड़े पदों को लेकर कयासत लगाए जा रहे हैं, कि कुछ मनचाहे अधिकारियों को इन पदों पर नियुक्ति मिलेगी। ऐसे में देखना यह है कि क्या सरकार तबादलो व तैनाती को निष्पक्ष रखेगी या नहीं।

यह भी पढ़ें: पटना में तेजस्वी के मार्च पर पुलिस का ब्रेक! हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

Written By: MADHVI TANWAR