आज यानी बुधवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में आयोजित होगा और शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से भिड़ेगी।

हैदराबाद ने राजस्थान को दोनों मैच में हैराया

इस सीजन लीग चरण में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दोनों मुकाबलों में हराया है। 13 अप्रैल को हैदराबाद ने 57 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी, जबकि 25 अप्रैल को टीम ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। यही कारण है कि एलिमिनेटर से पहले एसआरएच का आत्मविश्वास काफी ऊंचा नजर आ रहा है।

Sunrisers Hyderabad ने 14 मैचों में 9 मैच में जीत हासिल की

Sunrisers Hyderabad ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक हासिल किए और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही। टीम के अंक शीर्ष-2 टीमों के बराबर थे, लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है। Rajasthan Royals ने लीग चरण के अंतिम दौर में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली अहम जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया। राजस्थान ने 14 मैचों में 8 जीत हासिल कर 16 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

बल्लेबाजी बनी हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत

सनराइजर्स की बल्लेबाजी इस सीजन बेहद आक्रामक और संतुलित रही है। Abhishek Sharma ने लगातार तेज शुरुआत दिलाई, जबकि Ishan Kishan और Heinrich Klaasen ने मध्यक्रम में महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके अलावा Nitish Kumar Reddy ने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को कई मैचों में मजबूती दी। गेंदबाजी विभाग में कप्तान Pat Cummins के साथ युवा तेज गेंदबाज Saqib Hussain और Eshan Malinga ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अनुभव की कमी कई बार नजर आई, लेकिन टीम ने दबाव वाले मौकों पर बेहतरीन वापसी की। वहीं राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद होगी कि Yashasvi Jaiswal, Riyan Parag और Shimron Hetmyer जैसे बल्लेबाज इस बार हैदराबाद की रणनीति को तोड़ने में सफल रहेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित टीम

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।

Written By Toshi Shah