Bhadohi News: यूपी के भदोही जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ फरार हो जाती है। वहीं पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय पति ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने से पहले पति ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए हर संभव कोशिश कर चुका था और उसने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। फिर भी पत्नी नहीं लौटी।

मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था पति

जानकारी के अनुसरा यह पूरा मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के कसौड़ा गांव का है। मृतक पति की पहचान लल्लू गौतम से हुआ है, जो 45 वर्ष का बताया जा रहा है। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में वृद्ध पिता अमृतलाल गौतम, मां, छोटा भाई अमरजीत, पत्नी सोनी और 5 मासूम बच्चे हैं। लल्लू की शादी 20 साल पहले सोनी से हुई थी। दोनों के 5 बच्चे हैं, 3 बेटियां और 2 बेटे। वहीं बच्चों की उम्र 7 से 16 वर्ष के बीच है। करीब 2 महीने पहले सोनी अपने प्रेमी के साथ अचानक घर छोड़कर चली गई थी।

ये भी पढ़ें: UP में युवाओं के लिए बड़ा बदलाव! Gen Alpha से सीधे दोस्त बनकर बात करेंगे अफसर

बच्चों के सामने शराब में जहरीला जहर मिलाकर पी लिया

पत्नी के घर वापस न लौटने से परेशान एक व्यक्ति ने अपने 5 बच्चों के सामने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। परिजनों के मुताबिक, पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति ने भावुक होकर पत्नी से वापस लौटने की गुहार लगाई और ऐसा न होने पर जहर खाने की बात कही। पत्नी के कथित जवाब से आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Written By: Geeta Sharma