DelhiNews: देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस समय हर घर तिरंगा अभियान भी सभी राज्यों में चल रहा है। इस बार 15 अगस्त 2026 अपने आप में बेहद खास होने वाला है। सभी का बड़ा सवाल यह है कि, लाल किले पर हुए आतंकी हमले के बाद मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां व दिल्ली पुलिस के क्या इंतजाम है? लाल किले पर हुए ब्लास्ट को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ। ऐसे में आजादी के जश्न में आतंकियों की नापाक हरकतों से पहले ही दिल्ली पुलिस ने अभेद्द सुरक्षा का खाका तैयार किया है। 12,000 से 20,000 जवानों की तैनाती की गई है। 1,000 से अधिक AI आधारित CCTV कैमरों से निगरानी और आधुनिक तकनीक की सुविधा से लेस सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद किया गया है।

DCP ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस की तरफ से पहली बार भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। फेस डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के DCP राजा बंथिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लाल किले पर हुए ब्लास्ट को लेकर इस बार स्वतंत्रता दिवस से पहले ही दिल्ली पुलिस की तरफ से पुख्ता तैयारी की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। दिल्ली के बॉर्डर प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। ड्रोन के जरिए भी रात्रि में सुरक्षा को चैक किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

फेस डिटेक्टर प्रणाली सुरक्षा का बड़ा हथियार

इस बार दिल्ली पुलिस ने फेस डिटेक्टर प्रणाली व AI तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों को भी शामिल किया है। दिल्ली पुलिस के लिए यह कारगर और बड़ा हथियार है। इसके ज़रिए पुलिस वांछित व फरार चल रहे शातिर अपराधियों से लेकर बड़ी आपराधिक वारदातों में लिप्त रहने वाले बदमाशों की पहचान करना भी आसान होगा। मशीन जैसे ही फेस डिटेक्ट करेगी वैसे ही अपराधी की पूरी कुंडली पुलिस के सामने बेहद ही आसानी से खुल जाएगी। दिल्ली पुलिस इस तकनीक का इस्तेमाल भीडभाड़ वाले क्षेत्रों में करेगी। DCP ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त से पूर्व ही उनकी टीम ने 19 खतरनाक आतंकवादियों के पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट व कई अन्य स्थानों पर लगा दिए हैं। इनकी जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल को लेकर तमिलनाडु के CM जोसेफ विजय ने केंद्र के सामने रखी 4 शर्त

https://tnpnews.in/article.php?slug=tamil-nadu-cm-joseph-vijay-placed-four-conditions-before-the-centre-regarding-the-delimitation-bill-15404

 

15 अगस्त से पहले राजधानी दिल्ली में ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर भी पूरी तरह से रोक लगी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत दिल्ली पुलिस ने आदेश जारी किया है। जिसमें 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के कुछ इलाकों में ड्रोन समेत हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक लगी है। इतना ही नहीं अगर कोई इस निमय के अंतर्गत उलंघन्न करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई होना तय है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में लाल किले और अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम होने है। आम लोगों के साथ-साथ लाल किले पर VVIP और VIP लोग इक्ट्ठा होते हैं। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा देश को संबोधित भाषण दिया जाता है। लिहाजा एहतियातन दिल्ली पुलिस की तरफ से इस बार पूरी सुरक्षा की पूरी तैयारी है।


पूर्व में ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कर लिया अभ्यास

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, SWAT, डिस्ट्रिक्ट पुलिस, bomb disposal squad,Delhi Traffic Police, Crime Branch, IGI एयरपोर्ट, Metro जैसे स्थानों पर अभ्यास किया गया है। NSG, भारतीय सेना,राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF, CISF, BCAS, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण AAI, DMRC, फायर सर्विस, FSL, CATS एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग भी इस अभ्यास में शामिल रही। इतना ही नहीं कई लेयर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जो सुरक्षा को अभेद्द बनाने में कारगर हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक मजबूत रणनीति बना ली है।

Written By: Madhvi Tanwar