स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। इस खास दिन पर लोग तिरंगे के साथ तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। अगर आप भी 15 अगस्त पर अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की तैयारी कर रही हैं, तो एक शानदार कैप्शन आपकी पोस्ट को और भी आकर्षक बना सकता है। यहां हम आपके लिए देशभक्ति से जुड़े 30 से ज्यादा कैप्शन, शायरी और कुछ ट्रेंडिंग हैशटैग लेकर आए हैं।
तिरंगे वाली फोटो के लिए देशभक्ति कैप्शन
- तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, हमारी शान है।
- दिल में हिंदुस्तान, हाथ में तिरंगा।
- मिट्टी से जुड़ा हूं, तिरंगे पर गर्व है।
- मेरा देश, मेरी पहचान।
- तिरंगे की शान में पूरा हिंदुस्तान।
- देश के रंग में रंगा हर हिंदुस्तानी।
- तिरंगा लहराता रहे, भारत मुस्कुराता रहे।
- दिल हिंदुस्तानी, अंदाज भी हिंदुस्तानी।
- तीन रंग, एक पहचान – भारत महान।
- तिरंगे के आगे हर रंग फीका है।
यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस से पहले Delhi Police ने किया रूट डायवर्जन...इन रास्तों पर जाने से बचे
Instagram के लिए छोटे और स्टाइलिश कैप्शन
- Proud to be Indian!
- देश पहले, बाकी सब बाद में।
- Tiranga Vibes Only.
- दिल से Indian, गर्व से Indian।
- आज दिल भी तिरंगा है।
- मेरा भारत, मेरी शान।
- देशभक्ति का रंग सबसे खूबसूरत।
- भारत के रंग में रंगी हूं।
शायरी स्टाइल कैप्शन
- तिरंगा यूं ही आसमान में लहराता रहे, मेरा भारत हर कदम आगे बढ़ता रहे।
- वतन की मिट्टी से रिश्ता खास है, तिरंगा ही मेरी पहचान है।
- जहां तिरंगा लहराए, वहां दिल खुद-ब-खुद मुस्कुराए।
- आजादी की हवा और तिरंगे की शान, यही है मेरे भारत की पहचान।
- वतन से प्यार का कोई हिसाब नहीं, तिरंगे से बढ़कर कोई ख्वाब नहीं।
- हर दिल में देश का मान रहे, हर हाथ में तिरंगे की शान रहे।
इन हैशटैग्स का करें इस्तेमाल
फोटो पोस्ट करते समय 3 से 5 हैशटैग का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी पोस्ट साफ-सुथरी और आकर्षक लगे। जैसे – #IndependenceDay #15August #Tiranga #ProudIndian #India #HarGharTiranga #DeshBhakti
Written by Rozi Sinha